मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर से 19 वर्षीय एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 23 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। इस संबंध में युवती के परिजन ने आदर्श थाना जमालपुर में आवेदन देकर पुलिस से उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन कई जगहों पर पता लगाने के बावजूद अब तक युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में घर से बिना बताए किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराया मुकदमा परिजन ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और युवती को जल्द से जल्द खोजकर ...