मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में प्रसव के नाम पर दो हजार रुपये मांगने और राशि नहीं देने पर प्रसूता को सदर अस्पताल रेफर करने के आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि, रेफर किए जाने के कुछ देर बाद प्रसूता का सीएचसी में ही सामान्य प्रसव कराया गया। इससे रेफरल के निर्णय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, पति सहित ससुराल वाले फरारसामग्री गोविंदपुर निवासी आशा देवी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि, 23 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी बहन पिंकी कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर पहुंचीं। आरोप है कि, ड्यूटी पर मौज...