मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन के लखीसराय स्थानांतरण पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल और सरल स्वभाव की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रामप्रवेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रभात रंजन ने 12 जुलाई 2024 से अबतक अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Araria News: बीडीओ को दी गई विदाई उनके नेतृत्व में कई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, जिसस...