Munger News: दो मिनट के तूफानी झोंकों ने उजाड़े पंडाल
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे लगभग दो मिनट तक चले चक्रवाती तूफान के तेज झोंकों ने असर दिखाया। तेज हवा के कारण पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए, जबकि पोलो मैदान में लगा पंडाल भी उजड़ गया। पोलो मैदान के पश्चिमी हिस्से में सड़क किनारे स्थित पेड़ गिर गया, वहीं पूर्वी हिस्से में एक पोल गिर पड़ा। यह स्थिति कई जगहों पर देखने को मिला। तूफानी झोंकों के साथ ही वर्ष शुरू हो गई जो लगभग 20 मिनट तक हुई। इस दौरान करीब 3.45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश से मौसम में हल्का बदलाव आया और सुहाना हो गया। दिनभर की गर्मी से लोगों को तत्काल राहत मिली।मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति करीब 8.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.