मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: मुंगेर नि प्र। नगर निगम के सिटी प्रबंधक नवनीत कुमार दो माह के प्रशिक्षण के लिए चले गए हैं। उनके प्रशिक्षण पर रहने की अवधि में निगम के 45 वार्डों के प्रशासनिक कार्यों का भार अब दूसरे सिटी प्रबंधक मनोज भारती संभालेंगे। निगम प्रशासन ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में श्री भारती नगर निगम के दैनिक कार्यों के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की निगरानी करेंगे। इसके अलावा नागरिकों की शिकायतों का निपटारा और सभी शाखाओं के बीच समन्वय का दायित्व भी उनके पास रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान शहर की नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। सभी कार्य पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नगर निगम के अनुसार सिटी प्रबंधक के प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुनः कार्य विभाजन किया जाएगा। तब तक मनोज...