मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दो दिनों से रात-दिन रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने जमालपुर की व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। बारिश से जहां जमालपुर रेल इंजन कारखाने की कई शॉपों में पानी भर गया, वहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर भी जलजमाव की चपेट में रहा। दोनों जगहों पर कर्मचारी और आम लाभुक परेशान रहे। जमालपुर रेल कारखाने की अधिकांश शॉपों में जर्जर शेड से झरने की तरह पानी टपकता रहा। कार्यस्थल पर पानी भरने के कारण रात्रि पाली में रेलकर्मियों को काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे उत्पादन और अनुरक्षण कार्य घंटों प्रभावित रहा। डब्ल्यूआरएस-1, डब्ल्यूआरएस-2, डब्ल्यूआरएस-3 और डब्ल्यूआरएस-4 में स्थिति अधिक खराब रही। इसके अलावा मशीन शॉप, क्रेन शॉप, सीआरएस शॉप, च...