Munger News: दो घंटे की झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन शाम लगभग 4:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग दो घंटे तक लगातार हुई इस बारिश ने पूरे मुंगेर शहर को पानी-पानी कर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि शहर के मुख्य मार्ग और निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की सड़कें बनीं ताल-तलैया, यातायात पूरी तरह ठपः बारिश का सबसे भीषण असर पूरबसराय अंडर ब्रिज पर देखने को मिला। अंडर ब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर जाने के कारण इस मार्ग से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का गुजरना पूरी तरह से बंद हो गया। वाहन चालकों को काफी दूर तक चक्कर लगाकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा शास्त्री चौक से मंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.