Munger News: देवघरा ने टाउन क्लब को 2-0 से किया पराजित
मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित रवींद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के सुपर लीग चरण में गुरुवार को पोलो मैदान में देवघरा टीम ने टाउन क्लब मुंगेर को 2-0 से पराजित किया। यह सुपर लीग का चौथा मुकाबला था। मैच के 30वें मिनट में देवघरा के जर्सी नंबर- 16 श्याम बेसरा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद 36वें मिनट में जर्सी नंबर- 11 महेश मुर्मू ने दूसरा गोल कर देवघरा की बढ़त 2-0 कर दी। मध्यांतर के बाद टाउन क्लब के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कई प्रयास किए और गोल के कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस प्रकार देवघरा के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के निर्णायक मैच के मुख्य निर्णायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.