Munger News: दूसरे दिन भी जुबलीवेल चौक पर भीषण महाजाम
मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रक्षाबंधन पर्व को लेकर बढ़ी भीड़ के बीच गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जुबलीवेल चौक पर भीषण महाजाम लग गया। करीब दो घंटे तक शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। स्टेशन रोड, जय बंगला मोड़, मुंगेर रोड, अवंतिका मोड़ और लोको कॉलोनी रोड तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में रेल यात्री, मरीज, स्कूली बच्चे, कार्यालय कर्मी और पुलिस-प्रशासन के वाहन तक फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी स्टेशन आने-जाने वाले रेल यात्रियों को हुई। जुबलीवेल चौक से स्टेशन रोड की ओर ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों की बेतरतीब कतार के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया। स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार के समीप फुटपाथी दुकानों और सड़क पर खड़े ऑटो-टोटो ने स्थिति को और गंभीर कर दिया। मौके पर तैनात महिला ट्रैफिक सिपाही ने यातायात नियंत्रित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.