मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।दुर्गा पूजा नजदीक है और बड़ी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से पूजा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों और नालियों की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में जर्जर सड़कों की समस्या के बीच बड़ी दुर्गा मंदिर के चौराहे के समीप क्षतिग्रस्त नाली का स्लैब हादसे को न्योता दे रहा है।

सड़कों की स्थिति मंदिर के ठीक आगे चौराहे पर सड़क के बीच नाली के ऊपर लगा कंक्रीट का स्लैब काफी दिनों से टूटा पड़ा है। स्लैब का बड़ा हिस्सा टूटा हुआ है और उसमें निकले लोहे के छड़ साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दो स्लैब के बीच अधिक गैप होने से बच्चों के पैर फंसने और श्रद्धालुओं के गिरकर जख्मी होने ...