Munger News: दुर्गा पूजा-सृष्टि की आदिशक्ति मां कूष्मांडा की आराधना कर भक्तों ने मांगी समृद्धि
मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख, समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के प्रसिद्ध चंडिका स्थान, बड़ी दुर्गा स्थान सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही पूजा की विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं ने फूल, माला, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। शाम की आरती में बड़ी संख्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.