Munger News: दुर्गा पूजा के बाद सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़
मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।त्योहारों के मौसम में खान-पान और दिनचर्या में हुए बदलावों का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर साफ नज़र आने लगा है। सदर अस्पताल में अचानक मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह होते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड तक मरीजों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। अस्पताल प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती नए मरीजों को भर्ती करने की बनी हुई है। सदर अस्पताल का पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड और इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से भर चुका है। हालत यह है कि कोई भी बेड खाली नहीं है। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को भर्ती होने के लिए पुराने मरीजों के डिस्चार्ज होने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। परिजनों को अपने मरीजों के साथ गैलरी और स्ट्रेचर पर समय गुजारना पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.