Munger News: दुर्गापूजा में सुरक्षा को ले देर रात सड़कों पर उतरे एसपी, परखी व्यवस्था
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुंगेर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए 13 कंट्रोल रूम और 19 चेकपोस्ट सक्रिय हैं, जबकि 26 बीट क्षेत्रों में पैदल गश्ती दल गश्त लगा रहे हैं। बुधवार की देर रात पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का सघन जायजा लिया। उन्होंने जगह-जगह तैनात जवानों की मुस्तैदी देखी और वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया को परखा। एसपी ने जवानों को असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया तथा आम लोगों से सुरक्षा का फीडबैक भी लिया।43 यह भी पढ़ें- Jahanabad News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.