Munger News: दुर्गापूजा पर घर लौट रहे परदेसी, ट्रेनों और स्टेशनों पर उमड़ी भीड़
मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न महानगरों में काम करने वाले परदेसियों का घर लौटना जारी है। पर्व-त्योहार के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जमालपुर स्टेशन पर बुधवार को भी कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे घर लौटने वाले यात्रियों के साथ अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को भी प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। हालांकि, इन विशेष ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों के आसपास शुरू होने के कारण फिलहाल यात्रियों को नियमित ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.