Munger News: दुर्गापूजा के पहले शहर की सभी वार्ड की स्ट्रीट लाइट होगी दुरुस्त, साफ सफाई नियमित
मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शहरी जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने सोमवार को पहली बार नप सभागार में आपात बैठक आयोजित की। बैठक में शहर की साफ-सफाई, घर-घर कचरा उठाव, नाली-गली, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, अतिक्रमण व रास्ता विवाद सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने किया। बैठक में करीब एक दर्जन वार्ड पार्षद व उनके प्रतिनिधि तथा नप अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। पार्षदों ने एक स्वर में नियमित सफाई और घर-घर कचरा उठाव व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। उनका कहना था कि समय पर कचरा नहीं उठने से सड़कों और नालियों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.