Munger News: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों को रेलवे की सौगात
मुंगेर, अक्टूबर 13 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासियों का घर लौटना शुरू हो गया है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और अहमदाबाद के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे बिहार और झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनके सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन के परिचालन से गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.