Munger News: दीपावली पर सदर अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, कंट्रोल रूम का गठन
मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। दीपावली के मद्देनजर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि दीपावली के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना या स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पर्व के दौरान अस्पताल में 24 घंटे फुल चिकित्सकीय टीम के साथ आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं बहाल रहेंगी। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और कर्मियों की बढ़ाई गई ड्यूटीः सिविल सर्जन डॉ राजू ने जानकारी दी कि, दीपावली के मद्देनजर सामान्य दिनों के मुकाबले आपातकालीन वार्ड में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सामान्य शिफ्ट के अलावा रात की पाली में दो चिकित्सकों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई गई है, ताकि मरीजों को तुरंत चिकित्सीय लाभ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.