मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू की अध्यक्षता में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में दूर-दराज से पहुंचे हड्डी रोग से ग्रस्त कुल 22 दिव्यांगों की शारीरिक जांच की गई। ​अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शिविर के लिए पंजीकृत सभी 22 आवेदकों के दिव्यांगता प्रतिशत का आकलन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन कुमार ने किया। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और सभी पात्र दिव्यांगों को एक सप्ताह के भीतर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी।​कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जांच में 27 बच्चों में दिव्यांगता की हुई पुष्टि को सफल बनाने में दिव्यांग बोर्ड कर्मी शैलेश कुमार की भी...