Munger News: दिल्ली में छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने तिरंगा यात्रा निकाल किया प्रदर्शन
मुंगेर, अक्टूबर 17 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दिल्ली में छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को जमालपुर के जुबलीवेल चौक पर इंडिया गठबंधन के साथियों ने तिरंगा मार्च निकाला। साथ ही प्रदर्शन कर चौक को जमालपुर का जंतर-मंतर बताते हुए हाथों में तिरंगा लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मार्च के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई। तिरंगा मार्च का संयुक्त नेतृत्व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष साईं शंकर, राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव और कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव कामरेड मुरारी प्रसाद ने किया। मार्च में शामिल लोगों ने संपूर्ण भारत में एसआईआर रद्द करना होगा, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से, जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.