मुंगेर, नवम्बर 20 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। आम लोगों को जमीन का नक्शा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अंचल कार्यालय में करीब दस साल पहले लगाई गई नक्शा मशीन अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। शुरुआती दिनों में इस मशीन से लोगों को महज 50 रुपये में एक मौजा का नक्शा मिल जाता था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद मशीन खराब हो गई और नक्शा मिलने की सुविधा बंद हो गई। नतीजा यह है कि अब किसानों और जमीन मालिकों को अपनी जमीन का नक्शा प्राप्त करने के लिए पटना या दूसरे जिलों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन किसानों को हो रही है, जिन्हें जमीन की मापी, आपसी बंटवारे, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए नक्शे की जरूरत पड़ती है। स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को समय और पैसे दोनों खर्च करने पड...