Munger News: त्योहार में भीड़ कम करने के लिए भागलपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04455 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल वन-वे अनारक्षित स्पेशल 8 नवंबर 2026 को शाम सात बजे भागलपुर स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन का परिचालन 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस के समान मार्ग और निर्धारित ठहरावों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.