Munger News: तैयारियों के दावों के बीच नौवागढ़ी बाढ़ राहत शिविर की पुरानी समस्याएं बरकरार
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने भले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है, लेकिन सदर प्रखंड के उच्च एवं मध्य विद्यालय, नौवागढ़ी में संचालित होने वाले बाढ़ राहत शिविर की पुरानी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने पर मनियारचक, नौवागढ़ी सहित आसपास के निचले इलाकों के सैकड़ों परिवार इसी शिविर में शरण लेते हैं। ऐसे में पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और पर्याप्त जगह जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि प्रभावित लोगों को अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन तक करना पड़ता है। गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव को देखते हुए अब लोगों की निगाहें प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.