Munger News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: तारापुर। तारापुर थानाक्षेत्र के धौनी-तारापुर मेन रोड के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से विद्युत विभाग का एलटी पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि, ग्रामीणों की सूचना पर बिजली मिस्त्री ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की। वाहन को तारापुर पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोल क्षतिग्रस्त होने से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब 20,213 रुपये का नुकसान हुआ तथा बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विभागीय आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.