Munger News: तीन साल से बदहाल तोपखाना बाजार की सड़क, हर दिन हादसों का खतरा
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित तोपखाना बाजार की मुख्य सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। सीवरेज और नलजल योजना के तहत सड़क की खुदाई के बाद आज तक इसका स्थायी निर्माण नहीं कराया गया है। नतीजतन यह महत्वपूर्ण मार्ग जगह-जगह गड्ढों, जलजमाव और उखड़े हुए हिस्सों में तब्दील हो गया है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चे, मरीज, श्रद्धालु और आम लोग गुजरते हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से केवल ईंट-रोड़ी डालकर अस्थायी मरम्मत की जा रही है। यह सड़क बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय, बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, शीतला मंदिर, जामा मस्जिद, जिला स्कूल, नेशनल अस्पताल, गोयनका अस्पताल और जहाज घाट को जोड़ती है। इसके बावजूद इसकी बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.