मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: तारापुर। तारापुर पुलिस ने रविवार की रात्रि शहीद चौक के समीप नाका चेकिंग अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहीद चौक के समीप नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को रोककर जांच की गई। तीनों के मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर हिरासत में लिया गया। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई और चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया,जहां तीनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थानाक्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी अजय कुमार और अमन कुमार तथा धौनी गांव निवासी जय कुमार के रूप में हुई है। -----------

बिजली चो...