मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 में शुरू किया गया मिशन सिविक सेंस-2026 महज तीन महीने के भीतर ही सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। अभियान के तहत लोगों में स्वच्छता की आदत विकसित करने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा संग्रह करने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में आज भी लोग निर्धारित कचरा संग्रहण स्थलों का उपयोग करने के बजाय सड़कों, गलियों, खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं। इससे न केवल शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्...