मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। तीन दिवसीय चेहल्लुम पर्व बुधवार की देर रात पहलाम के साथ संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न इलाकों से निकाले गए ताजिया, अखाड़े और झांकियां केंद्रीय पहलाम कमेटी के नेतृत्व में निर्धारित स्थल तक पहुंचीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हालांकि समापन से ठीक पहले बुधवार देर रात गांधी चौक पर दो अखाड़ों के सदस्यों के बीच हुई झड़प से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेपी चौक स्थित केंद्रीय पहलाम कमेटी के मंच से विभिन्न अखाड़ों, ताजिया कमेटियों और झांकियों को सम्मानित किया गया। ताजिया प्रतियोगिता में हाजी सुभान प्रथम और नीलम चौक द्वितीय रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में चेहल्लुम जुलूस के दौरान भिड़े दो अखाड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नयागां...