मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर में आयोजित 'घर-घर तिरंगा' यात्रा के दौरान एक अप्रत्याशित क्षण उस समय देखने को मिला जब भीड़ में शामिल एक युवक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिक्षक बहाली टीआरई -4 को लेकर सवाल कर लिया। यह मामला तारापुर विधानसभा क्षेत्र के हवेली खड़गपुर में अंबेडकर चौक से पटेल चौक की ओर बढ़ रही पदयात्रा के दौरान हुई। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा हाथ में लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए खड़े थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी भीड़ से एक युवक ने उन्हें आवाज दी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक मिलने की जिद पर अड़ा रहा। इसी बीच मुख्यमंत्री की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को इश...