मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में अजगैबीनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद हवेली खड़गपुर के तारापुर मोड़ स्थित मुख्य मार्ग पर अब तक दिशा की जानकारी के उद्येश्य से साइन बोर्ड नहीं लगाए जाने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रावणी मेले के दौरान इस मार्ग से प्रतिदिन बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों कांवरिया वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन तारापुर मोड पर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने के कारण बाहर के प्रदेशों से आने वाले वाहन चालक एवं श्रद्धालु अक्सर रास्ता भटक जाते हैं और उन्हें स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर आगे बढ...