मुंगेर, जुलाई 27 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री के 28 जुलाई को मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। रविवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस उप-महानिरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, निर्बाध बिजली, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा और पार्किंग जैसी अहम तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। यह भी ...