Munger News: तारापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के प्यारपुर में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान शोभीचक निवासी गोपाल यादव के 28 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान शोभीचक निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कुंदन प्यारपुर की ओर से बालू अनलोड कर ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। इसी दौरान प्यारपुर और विषय के बीच डाड़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तारापुर पुलिस को दी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.