Munger News: तारापुर में आदर्श विद्यालय योजना के तहत सरस्वती विद्या निकेतन का हुआ शुभारंभ*
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: तारापुर। तारापुर प्रखंड के महावीर चौधरी उच्च विद्यालय, शांति नगर में रविवार को बिहार सरकार की आदर्श विद्यालय योजना के तहत सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मुंगेर सुष्मिता भारद्वाज ने किया, जबकि अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने की। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से विद्यालय का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें- Munger News: सरस्वती विद्या निकेतन बना महावीर चौधरी उच्च विद्यालय, सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.