Munger News: तकनीकी खामियों में उलझा स्नातक बैकलॉग का परीक्षा परिणाम
मुंगेर, नवम्बर 17 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली और छठ पूजा को लेकर लंबे अवकाश के बाद बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित इसके सभी कॉलेज और पीजी विभाग खुल जाएंगे। विश्वविद्यालय के खुलने के साथ ही विभिन्न सत्रों की लंबित शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएं फिर से शुरू होंगी। हालांकि, इन सबके बीच विश्वविद्यालय के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व 2 बैकलॉग का रिजल्ट जारी करना होगा। इस सत्र के विद्यार्थी पिछले करीब चार माह से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि, मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व 2 बैकलॉग की लिखित परीक्षा 17 जुलाई से एक अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, इसकी प्रायोगिक परीक्षा 16 से 22 सितंबर के बीच ली गई। इसके बावजूद लिखित परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.