मुंगेर, अक्टूबर 17 -- तंबाकू मुक्त जागरूकता कार्यक्रम Munger News: संग्रामपुर। इंडियन एकेडमिक कॉरिडोर स्कूल, रामपुर में शुक्रवार को को तंबाकू एवं गुटखा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सज्जीत सिंह ने कहा कि तंबाकू और गुटखा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय परिसर के अंदर और बाहर किसी भी रूप में तंबाकू एवं गुटखा का सेवन नहीं करने की अपील की। निदेशक ने कहा, हम एक बेहतर समाज का निर्माण तभी कर सकते हैं, जब हम स्वस्थ हों। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं तंबाकू और गुटखा से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इ...