Munger News: ढोल पहाड़ी पर प्रस्तावित विवाह भवन स्थल का लिया जायजा
मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की चौरगांव पंचायत स्थित ऐतिहासिक ढोल पहाड़ी को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में विकास कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने ढोल पहाड़ी में चल रहे कार्यों का सोमवार को निरीक्षण किया।
निरीक्षण और कार्यों की जानकारी निरीक्षण के दौरान पहाड़ी पर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में प्रस्तावित विवाह भवन के लिए स्थल के लेआउट के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर स्पेस एक्स कंसल्टेंसी के शुभम आनंद, सहायक वन संरक्षक सत्यम कुमार एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि, अभियान के तहत जल संरक्षण के उद्देश्य से तालाब की खुदाई कराई गई है। प्रस्तावित विवाह भवन का फाउंडेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.