Munger News: ड्राइवर व चतुर्थवर्गीय कर्मियों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन
मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, हवेली खड़गपुर में रक्षाबंधन का पर्व अनूठे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। गुरुवार को छात्राओं ने सहपाठियों की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे और सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यालय के बस चालकों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को आमंत्रित कर छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाई। राखी बंधवाने के बाद कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और आत्मीयता का माहौल रहा। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सुरक्षा देने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है। यह भी पढ़ें- Bhagalp...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.