मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता।शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोरी राय के निधन पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। सभा की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महासचिव अशोक शंकर सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार और प्रणव कुमार ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व एवं निस्वार्थ सेवा को याद किया। मौके पर नवेंदु कुमार सिंह एवं नंदकिशोर कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...