Munger News: डॉ. किशोरी राय के निधन पर आईएमए ने दी श्रद्धांजलि
मुंगेर, अक्टूबर 16 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के नीलम सिनेमा स्थित आईएमए हॉल में शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुंगेर द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहर की प्रसिद्ध और समर्पित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोरी राय के निधन पर चिकित्सकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीएम सहाय ने की। सचिव डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. राय ने लंबे समय तक मुंगेर में अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं दीं। उनका मिलनसार और मधुर स्वभाव मरीजों के लिए हमेशा संबल बनता था। वे इलाज के साथ-साथ जरूरतमंद व गरीब मरीजों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। इस दौरान डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. ईमा सिन्हा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.