Munger News: डेंगू की रोकथाम को वार्डों में हो नियमित फागिंग एवं दवा का छिड़काव
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। बारिश के बाद शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए डेंगू की रोकथाम के लिए मुंगेर सेवा मंच ने नगर निगम से सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग और मच्छररोधी दवा के छिड़काव की मांग की है। मंच ने कहा कि, समय रहते प्रभावी कदम उठाकर मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाया जा सकता है। मंच ने लोगों से भी घरों के आसपास जलजमाव नहीं होने देने की अपील करते हुए कूलर, गमले, पानी की टंकियों आदि की नियमित सफाई करने एवं उनका समुचित रखरखाव जोर दिया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: निगम क्षेत्र के वार्डों में शुरू कराया गया फागिंग यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नगर निकायों में फॉगिंग-एंटी लार्वा छिड़काव शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.