मुंगेर, सितम्बर 16 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नोनाजी गांव में सोमवार देर रात तीज पर्व के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों में त्रिभुवन यादव के 17 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, निशांत कुमार, गोविंद कुमार और एक महिला शामिल हैं। सभी घायलों को टेटियाबंबर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्ष थाना आए थे। दोनों पक्षों को आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...