मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।​जिलाधिकारी निखिल धनराज की सतत मॉनिटरिंग और कड़े रुख का असर अब सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अस्पताल में रेफरल प्रणाली में व्यापक सुधार हुआ है, जिसका सबसे सीधा और बड़ा लाभ जिले की गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है। सुविधाओं में विस्तार और मुस्तैदी के कारण सदर अस्पताल में सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराने के प्रति आम लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, चालू वर्ष के जून से अगस्त माह के बीच महज तीन महीनों में 252 महिलाओं का सफल और सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराया गया। वहीं, सितंबर माह के शुरुआती 22 दिनों में ही 33 गर्भवतियों की सुरक्षित डिलीवरी कराई जा चुकी है। ​

माह दर माह बढ़ा प्रसव का आंकड़ाः अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के आं...