Munger News: डीएम और कमिश्नर सचिव ने सुनीं फरियादें, पूजा रानी ने लगाया बैक-डेटेड स्टाम्प बिक्री का गंभीर आरोप
मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। आम जनता की समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट निपटारे को लेकर सोमवार को मुंगेर समाहरणालय और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। इस दौरान भूमि विवाद, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, दाखिल-खारिज और विभागीय लापरवाही से जुड़े दर्जनों मामले सामने आए। डीएम ने सभी आवेदनाओं की गहन जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बैक-डेटेड स्टाम्प और परिमार्जन में गड़बड़ी की शिकायतः जनसुनवाई के दौरान धोखाधड़ी और सरकारी कर्मियों की मनमानी के कुछ बेहद गंभीर मामले भी प्रकाश में आए। बेटवन बाजार (अरगरा रोड) की रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.