मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर बाजार में बाइक की डिक्की से 3 लाख 22 हजार रुपये चोरी होने के मामले में तारापुर पुलिस ने चोरी में शामिल एक संदिग्ध का फोटो जारी किया है। पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि, फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। संदिग्ध की सही पहचान बताने वाले को पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि, मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी में शामिल एक व्यक्ति का फोटो हाथ लगा है। फोटो के आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी रखने वाला व्यक्ति तारापुर पुलिस को सूचना दे सकता है। उन्होंने ब...