Munger News: डांडिया की धुन पर थिरके कदम, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां
मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में केसरवानी महिला समिति की ओर से दशहरा डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। केसरवानी समाज की महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उत्सव का मुख्य आकर्षण बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं साथ ही महिलाओं ने भी डांडिया के साथ मनोरम प्रस्तुति दी। डांडिया उत्सव में बच्चों ने आकर्षक नृत्य और लघु नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। डांडिया की सुमधुर संगीत और धुन पर थिरकते कदमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ठाकुरबाड़ी परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डांडिया की धुन पर थिरके कदम, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.