मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। रविवार की रात शरद पूर्णिमा उत्सव सुरजूराम ठाकुरबाड़ी एवं विक्रमपुर दुर्गा मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुरजूराम ठाकुरवाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण-राधा का गंगाजल से अभिषेक किया गया। राधा-कृष्ण को नवीन परिधान पहनाकर खुले आकाश में चंद्रमा की उज्ज्वल चांदनी में विराजमान किया गया तथा खीर, पूरी, दही, मिठाई का भोग लगाकर आरती की गई। उपस्थित लोगों ने प्रार्थना कर प्रसाद ग्रहण किया। शरद पूर्णिमा की महिमा पर डॉ. मंगलनाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण को शरद पूर्णिमा की चांदनी अति प्रिय है। इस दिन खीर बनाकर चांदनी में रखकर भोग लगाने से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं। यह खीर का प्रसाद कफ, दमा तथा मानसिक अशांति को दूर करता है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चांदनी रात में शरद पूर्णिमा का उल्लास, सुख-समृद्...