मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के गोविंदपुर दनियालपुर गांव की एक महिला शनिवार को ठनका की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रानी देवी (35), पति ओमप्रकाश मांझी, के रूप में हुई है। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा में चल रहा है। बताया गया कि, रानी देवी बहियार में बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। वर्षा से बचने के लिए वह पास स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी ठनका गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की कमर से नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्...