Munger News: ट्रैक्टर खेत से पार करने के विवाद में मारपीट, एक जख्मी
मुंगेर, अगस्त 2 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। गंगटा थानाक्षेत्र के मिल्की गांव में खेत से ट्रैक्टर पार करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। इस घटना में मिल्की उत्तर टोला निवासी वरुण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ से ट्रैक्टर निकालने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने वरुण सिंह पर हमला कर दिया। हमले में वरुण सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन ने घायल को इलाज के लिए खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.