Munger News: ट्रेन में शराब की खेप लेकर घूम रहा था 14 साल का किशोर हुआ निरुद्ध
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीआईबी जमालपुर की टीम ने मंगलवार को धरहरा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की, तथा एक 14 वर्षीय किशोर को 32 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब की कुल मात्रा 24 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार 480 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद किशोर को नियमानुसार उत्पाद थाना मुंगेर को सौंप दिया गया। इस बावत सीआईबी जमालपुर के इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन संख्या 73428 किऊल-जमालपुर पैसेंजर में सवार होकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सुबह करीब सात बजे ट्रेन धरहरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ज्योंहि पहुंची।इसी दौरान अंतिम जनरल कोच में दो काले-नीले रंग के बैग लेकर सवार हो रहे एक किशोर की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.