Munger News: ट्रेन में चोरी के मामले में वारंटी गिरफ्तार, घर से दबोचा
मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल थाना जमालपुर पुलिस ने ट्रेन में चोरी के एक मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा निवासी गंगाधर मिश्रा के पुत्र रवीश कुमार है। इस बावत रेल थाना जमालपुर के प्रभारी एसएचओ अर्चना कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के मामले में फरार चल रहा वारंटी रवीश कुमार मिश्रा अपने घर के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही एसआई शिशुपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इटवा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रवीश कुमार मिश्रा के खिलाफ रेल थाना में कांड संख्या 16/09 दर्ज है। उक्त मामला ट्रेन में चोरी से संबंधित है। मामले में पूर्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.