मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: बरियारपुर,निसं.। शनिवार को बरियारपुर बस्ती निवासी 30 वर्षीय अन्नू कुमार पिता उपेन्द्र पासवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह ऋषिकुंड हॉल्ट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अन्नू कुमार सुबह टहलने के लिए ऋषिकुंड हॉल्ट के पास गया था। वह पटरी पर टहलते -टहलते ऋषिकुण्ड हॉल्ट की तरफ बढ़ने लगा। इसी क्रम में अन्नू कुमार डाउन 13025 जयनगर-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे पूरी तरह कट गया। रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। ------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...